Tuesday, July 21, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबर15 साल पुराना थप्पड़ का बदला: पूर्व छात्र ने शिक्षक को बाइक...

15 साल पुराना थप्पड़ का बदला: पूर्व छात्र ने शिक्षक को बाइक से मारी टक्कर, दी जान से मारने की धमकी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जसर में 15 साल पुराने अनुशासन का बदला लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पूर्व छात्र ने अपने ही शिक्षक की बाइक में जानबूझकर टक्कर मार दी और घटना के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित शिक्षक ने अमरगढ़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि जहांगीराबाद निवासी पुष्पेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 15 वर्ष पहले वह क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। उसी दौरान गांव जसर निवासी एक युवक उनका छात्र था। शिक्षक का आरोप है कि 18 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी को गांव जसर स्थित प्राथमिक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे, जहां उनकी पत्नी शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। रास्ते में आरोपी युवक बाइक लेकर आया और उनकी बाइक में जानबूझकर टक्कर मार दी। शिक्षक का कहना है कि पढ़ाई के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्होंने वर्षों पहले छात्र को एक थप्पड़ मारा था जिसकी उन्हें ठीक से याद भी नहीं है। आरोप है कि उसी बात की रंजिश युवक 15 साल से मन में रखे हुए था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वह और उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
अमरगढ़ चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments