Tuesday, July 21, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबर"डॉ. अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला हिरासत में, मारपीट के मामले...

“डॉ. अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला हिरासत में, मारपीट के मामले में मुकदमा”


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी जिसमें पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। युवक के साथ भी कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गयी। पुलिस का कहना है कि किसी भी महापुरुष के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी करता है तो उसके विरुद्ध मुकदमा लिखा जायेगा। कानून को अपने हाथ में लेकर जो मारपीट की गयी है यह विधि विरुद्ध है। इसमें पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। पुलिस बल द्वारा एरिया डोमिनेशन किया गया है तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की गयी है। पुलिस द्वारा किसी भी महापुरुष पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध तथा कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments