Wednesday, July 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर110 बसे का मुड़िया मेले में होगा संचालन

110 बसे का मुड़िया मेले में होगा संचालन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मथुरा में मुड़िया मेला गोवर्धन 24 से 30 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो की 110 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। यह शुक्रवार व शनिवार को बस अड्‌डे से मेले के लिए रवाना होंगी। कोई यात्री वहां जाना चाहते हैं तो रोडवेज अड्डे पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, यात्रियों को राहत देने के लिए शेष बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि मथुरा में मुड़िया मेला गोवर्धन प्रसिद्ध है। यहां गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु. आते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर उनके आवागमन के लिए बसों की कमी पड़ जाती है। मुख्यालय से इस वर्ष भी बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से निगम की बसों को भेजने के निर्देश मिले हैं। मेले में बुलंदशहर डिपो की 40, खुर्जा डिपो से 40 व सिकंदराबाद डिपो से 30 बसों को 24 व 25 जुलाई को रवाना किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments