बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी जनपद बुलंदशहर में बारिश हुई। रात भी तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। संभावना है कि पूरे हफ्ते हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले हफ्ते लोग उमस व भरी गर्मी के कारण बेहाल थे। पिछले दो दिनों से बादल छाए रहने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ था लेकिन सोमवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।
इस हफ्ते जारी रहेगा हल्की बारिश व बूंदाबांदी का सिलसिला
RELATED ARTICLES


