बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी के प्रीत विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उनको नजरबंद कर दिया। यह कार्यवाही राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली जाने से रोकने के लिए की गई। रात से जारी नजर बंदी के बाद सुबह आवास पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि कोई भी कार्यकर्ता दिल्ली न जा सके।
आपको बता दें कि पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी के प्रीत विहार स्थित आवास पर देर रात करीब 11:30 बजे शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी, उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव सहित अन्य नेताओं को कोतवाली नगर के जज कंपाउंड चौकी के प्रभारी श्रीओम गौतम और भारी पुलिस बल ने सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि रात से जारी नजरबंदी के बाद सुबह आवास पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि कोई भी दिल्ली ना जा सके। हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं ने पुलिस और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओ को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
RELATED ARTICLES


