बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचागांव बरवाला महमूदपुर में पिता की डांट से नाराज एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर का शव गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद कैफ ने किसी बात पर अपने 17 वर्षीय बेटे शकील को डांट दिया था। बताया जा रहा है कि डांट से आहत होकर शकील मंगलवार को घर से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। दोपहर के समय चंदियाना गांव निवासी आरजू खां के बाग में एक पेड़ से शकील का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पिता की डांट से नाराज 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव
RELATED ARTICLES


