Thursday, July 23, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरबुधवाली पैठ में शराबी का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला

बुधवाली पैठ में शराबी का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवाली पैठ में शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे व्यक्ति का विरोध करने पर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, देवेंद्र पुत्र जगदीश नशे की हालत में बुधवाली पैठ में मौजूद लोगों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी देवेंद्र ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी देवेंद्र ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। अमरगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज विशाल चौधरी का कहना है कि पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments