Thursday, September 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरदुकान पर सामान लेने गए किशोरी हुई लापता

दुकान पर सामान लेने गए किशोरी हुई लापता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में दुकान से सामान लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 7 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। अनूपशहर रोड निवासी व्यक्ति ने बीसा कॉलोनी निवासी अनुज कुमार के खिलाफ पुत्री को बहलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 7 सितंबर को पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लग सका तो वह थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि बीसा कॉलोनी निवासी युवक अनुज कुमार उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments