बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कृषि विभाग ने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन समेत विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बताया कि किसान 10 अगस्त की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल www. agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। बताया कि आवेदन विकास खंडवार ऑनलाइन किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 10 तक करें आवेदन
RELATED ARTICLES


