जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में स्टेशन के पास हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
चोला: युवक की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम
RELATED ARTICLES


