बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक स्थित दौलतपुर खुर्द के पास हाईवे पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से हाईवे पर धुआँ ही धुआँ फैल गया जिसके बाद आग ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
चलते ट्रक में लगी आग
0
5
RELATED ARTICLES


