बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान मखैना नगरपुल से 200 मीटर नहर की पटरी पर एचौरा रोड से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी की एक ट्रोला चार पहिया बरामद हुआ है। पकड़े आरोपियों की पहचान फरजन्द पुत्र आसुद्दीन निवासी शेरपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर हाल पता हुसैनपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर तथा संजय पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम काजीपुर थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ट्रोला चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
0
4
RELATED ARTICLES


