Saturday, July 25, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: मॉडिफाइड बुलेट व प्रेशर हॉर्न पर पुलिस का एक्शन, 60 वाहनों...

गुलावठी: मॉडिफाइड बुलेट व प्रेशर हॉर्न पर पुलिस का एक्शन, 60 वाहनों पर कार्रवाई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ने और प्रेशर हॉर्न बजाकर लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक चले अभियान में पुलिस ने 60 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 10 मॉडिफाइड साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न जब्त किए।
पुलिस ने अभियान के दौरान ऐसे दोपहिया वाहनों की जांच की, जिनमें नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाए गए थे। मौके पर ही इन्हें हटाकर जब्त किया गया। साथ ही संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की गई। गुलावठी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बाइक से पटाखे फोड़कर या प्रेशर हॉर्न बजाकर लोगों को परेशान करता है, तो उसके वाहन का नंबर नोट कर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments