Sunday, July 26, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरछतारी: एक हफ्ते से लापता महिला का नहीं लगा सुराग

छतारी: एक हफ्ते से लापता महिला का नहीं लगा सुराग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव बरकातपुर निवासी एक महिला 18 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। महिला को लापता हुए एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन पुलिस के अभी भी हाथ खाली है। पुलिस महिला को अभी तक ढूंढ नहीं पाई है। महिला के बेटे ने पुलिस से अपनी मां को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि पीड़ित विकास ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मां 18 जुलाई 2026 को अपनी भतीजी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ जिले के खैर जा रही थी। महिला अलीगढ़ नहीं पहुंची जिसके बाद परिजनों को काफी चिंता हुई। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं लगा तो परिजन अलीगढ़ जिले के खैर चले गए। महिला के पास ई-रिक्शा की किस्त के 3500 रुपए व अलग से कुछ रुपए ओर थे। परिजनों का कहना है कि महिला ने कढ़ाई वाली साड़ी पहनी हुई है। महिला की लंबाई 5’3″ है और नाक में सोने की लौंग पहनी हुई है। महिला को लापता हुए एक हफ्ता हो चुका है। पुलिस भी अभी तक महिला का पता नहीं लगा सकी है जिससे थाना छतारी पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लापता महिला के बेटे विकास ने पुलिस से अपनी मां को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments