बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में हापुड़ जिले के गांव सिरोधन, मतनावली निवासी लवकुश ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह शनिवार की शाम ई-रिक्शा से सामान छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में बुलंदशहर जिले के गांव बराल निवासी पुनीत तोमर पुत्र किरणपाल, उसके दो लड़के रामू व आशीष ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की। दबंगों ने पीड़ित के पास से 500 रूपए व सामान के पांच हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुलावठी: दबंगों ने हापुड़ जिले निवासी युवक से की मारपीट व छीने रूपए, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


