Tuesday, July 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरएसपी ग्रामीण ने मलकपुर घाट व कांवड़ चौकियों का किया निरीक्षण

एसपी ग्रामीण ने मलकपुर घाट व कांवड़ चौकियों का किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने थाना अनूपशहर क्षेत्र के मलकपुर घाट तथा विभिन्न अस्थायी कांवड़ चौकियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments