बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने लापता युवती को तलाश लिया है। 22 जुलाई को पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह फलों की दुकान चलाते हैं। जब वह घर लौटे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने लापता युवती को तलाश लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लापता युवती को पुलिस ने किया बरामद
0
6
RELATED ARTICLES


