बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर निवासी 12 वर्षीय अभिषेक, सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से 41 लीटर गंगाजल लेकर अपने मंजिल की ओर रवाना हुआ। 12 साल के नन्हे शिव भक्त की भक्ति देख हर कोई अचंभे में है। कई किलोमीटर का सफर तय कर जब बालक गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा तो क्षेत्रवासियों ने नन्हे शिव भक्ति का हौसला बढ़ाया और उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।
12 वर्षीय अभिषेक निवासी बुलंदशहर हरिद्वार पहुंचा जहां से वह 41 लीटर गंगाजल लेकर बुलंदशहर की ओर निकल पड़ा। कई दिनों की पैदल यात्रा के बाद अभिषेक अपने गांव पहुंचेगा। ऐसे में वह शुक्रवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगर गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा जहां नन्हे शिव भक्ति का हौसला देख सभी ने उसकी तारीफ की और हौसला बढ़ाया।
बुलंदशहर निवासी 12 साल का नन्हा शिवभक्त हरिद्वार से 41 लीटर जल लेकर पहुंचा गढ़
RELATED ARTICLES


