Saturday, August 1, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरयुवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक पर नाबालिक को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
22 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी औरंगाबाद कसेर ने शुक्रवार की रात 9:00 बजे देसी तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। इसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ मिनट में उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मृतक के परिजन उसके पास पहुंचे। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है । बताते चलें कि धर्मेंद्र के खिलाफ 29 जुलाई को नरेरा थाना क्षेत्र में नाबालिक को घर से भगाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments