Tuesday, August 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरपुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर बाइक, चेन, तमंचे के साथ गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर बाइक, चेन, तमंचे के साथ गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में मंगलवार की तड़के पुलिस टीम की चैन स्नेचिंग की घटना में वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस, 1 पीली धातु की चैन व एक बाइक बरामद की गई है।
आपको को बता के कि 01.08.2026 को थाना खुर्जा देहात क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ चैन स्नेचिंग की घटना कारित की गई थी। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा देहात पर मु.अ. पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी आदिल व इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उसने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बिजय ढाबा के पीछे बम्बा रोड पर छिपाकर रखा है। आज मंगलवार की तड़के थाना खुजा देहात पुलिस टीम ने आरोपी आदिल की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने के लिए बिजय ढाबा के पीछे बम्बा रोड पर पहुंची तो आदिल ने मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया झाड़ीयों में पहले से ही छिपाकर रखें लोड तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षक जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपी आदिल के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया पुलिस ने आदिल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा कारतूस, एक पीली धातु की चैन व 1 बाइक बरामद की गई है। आरोपी की पहचान आदिल पुत्र जमील निवासी मोहल्ला ज़ाकिर नगर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ व इमरान पुत्र सलीम निवासी ग्राम जमालपुर हमदर्द नगर गोल मार्केट थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments