Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरतेंदूए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

तेंदूए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव चांसी में ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखाई देने का दवा किया जिसके बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। वन विभाग ने तेंदूए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया है। ग्रामीणों को कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के खेतों व गांव में भी तेंदुए के होने की चर्चा है जिसमें एक ताजा वीडियो सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल है साथ ही ग्रामीण खेतों में अकेले जाने से डर रहे हैं उन्होंने खेतों में अकेले जाना कम कर दिया है और बच्चों को भी घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
वन अधिकारी डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसका सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह किसी भी वन्य जीव की सूचना तुरंत वन विभाग को दें और अफवाहों पर ध्यान ना दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments