बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव ताल विवियाना में अज्ञात चोरों ने देसी शराब के ठेके को निशाना बनाते हुए सेंधमारी कर दी। चोर ठेके से शराब की 28 पेटियां और कुछ नकदी चोरी कर फरार हो गए। हुरथला निवासी हरेंद्र पुत्र भोला सिंह के अनुसार, घटना 5 अगस्त 2026 की देर रात की है। सुबह जब ठेका खोला गया तो उसमें सेंध लगी हुई मिली। अंदर जांच करने पर शराब की पेटियां और नकदी गायब मिली। चोरी की सूचना तत्काल अहमदगढ़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। अहमदगढ़ थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
शराब के ठेके में सेंधमारी, 28 पेटियां शराब व नकदी चोरी
0
8
RELATED ARTICLES


