Saturday, August 8, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरपार्किंग स्थल पर बने गड्डों में जगह-जगह भरा पानी

पार्किंग स्थल पर बने गड्डों में जगह-जगह भरा पानी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के रामघाट में चल रहे कावड़ मेले में बनाई गई पार्किंग में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और उन गड्ढों में पानी भरा हुआ है। पार्किंग स्थल पर पानी भर होने से कावड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह दृश्य देख लोगों ने प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं।
आपको बता दें कि 8 अगस्त से 11 अगस्त तक लाखों की संख्या में रामघाट पर कावड़ियों के आने की उम्मीद है। पार्किंग में बने गड्ढों से कावड़िए काफी परेशान हो रहे हैं। वहीं बुलंदशहर के जिलाधिकारी ने मेले से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए थे। बुलंदशहर जिला पंचायत के राजकुमार ने बताया कि बरसात के कारण पार्क का कार्य अधूरा रह गया था जिसे अब शीघ्र पूरा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments