बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग में गत 27 जून को मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर 12 वर्षीय बच्ची ईशा की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।
शनिवार शाम प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को राहत आपदा कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधायक लक्ष्मीराज सिंह और एसडीएम दिनेश चंद्र ने संयुक्त रूप से ईशा के परिजनों को सहायता राशि का सांकेतिक चेक सौंपा।
छज्जा गिरने से जान गंवाने वाली ईशा के परिजनों को मिली चार लाख की आर्थिक सहायता
RELATED ARTICLES


