Sunday, August 9, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरतीन महीने बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट

तीन महीने बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव सुतारी में मारपीट के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर करीब तीन महीने बाद चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी शौकत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 2 जुलाई को हारुन, सुखा सिंह, ननवा सिंह और इंतजार ने उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर पर पथराव भी किया। घटना में शौकत समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। शौकत का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन शुरुआती स्तर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश के बाद थाना चोला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments