बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव भीकमपुर में शनिवार को जंगली कुत्तों के झुंड ने एक गोवंश पर हमला कर दिया। हमले में गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल गोवंश को उपचार दिलाया। इसके बाद उसे सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया। गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
जंगली कुत्तों के झुंड ने गोवंश पर किया हमला, गंभीर घायल
0
7
Previous article
RELATED ARTICLES


