बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को आस्था के इस पर्व पर आसमान से भी फूलों की बारिश हुई। बुलंदशहर जिले के डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। डीएम और एसएसपी हापुड़ से हेलीकॉप्टर में सवार होकर बुलंदशहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों, शिवालयों और धार्मिक स्थलों का हवाई निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। मस्तराम घाट, अम्बकेश्वर धाम और गंगेरुआ मंदिर समेत जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान से बरसते फूलों को देखकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने कांवड़ यात्रा के माहौल को और भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आस्था और सम्मान का भाव बताया।
विशाल शिवलिंग पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
0
6
RELATED ARTICLES


