Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरघरेलू परेशानियों से तंग बुजुर्ग महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस...

घरेलू परेशानियों से तंग बुजुर्ग महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में वलीपुरा नहर में कूदने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को फैंटम-09 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते पुलिस के पहुंचने से महिला की जान बच गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग महिला ने वलीपुरा नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही फैंटम-09 पर तैनात कांस्टेबल वरुण कुमार और होमगार्ड हरिकेश शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पूछताछ में महिला की पहचान खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी बृजेश देवी (65), पत्नी स्वर्गीय प्रमोद के रूप में हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू परेशानियों से तंग आ चुकी थीं, जिसके चलते उन्होंने नहर में छलांग लगाने का कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय और उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गौतम के निर्देश पर महिला के बेटे सचिन को थाने बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला और उनके परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें समझाया। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला को उनके बेटे सचिन की सुपुर्दगी में सौंप दिया और परिवार के साथ घर भेज दिया। पुलिसकर्मियों की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से महिला की जान बचाई जा सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments