Tuesday, August 11, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरस्कॉर्पियो की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, पति...

स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, पति भी घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार रात स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि गांव चचरई निवासी चुन्नीलाल ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी पत्नी 38 वर्षीय अनीता देवी के साथ बाइक से ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चांदौक दोराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। अनीता देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें दिल्ली ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं चुन्नीलाल का भी उपचार चल रहा है।
सीओ भरत सोनकर ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments