बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अमित पुत्र कुंवरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतका के पति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी अमित ने उनसे करीब 50 हजार रुपये लिए थे और इसके बाद लगातार और रुपयों की मांग कर रहा था। तहरीर में महिला को परेशान और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि इसी उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद खानपुर पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
खानपुर: महिला की मौत के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


