Tuesday, August 11, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरभैंस चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 54 हजार रुपए नकद व...

भैंस चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 54 हजार रुपए नकद व छोटा हाथी बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई भैंस को बेचकर मिले 54 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया छोटा हाथी वाहन बरामद किया है।
सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार शाम पुलिस टीम दादूपुर बंबे की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जांच में उनकी संलिप्तता भैंस चोरी की घटना में सामने आई, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुमित निवासी गांव अगवाना, राहुल निवासी गांव कोटा थाना गुलावठी और सुहैब निवासी मोहल्ला पीरखां गुलावठी के रूप में हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments