बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार से चोरों ने दोनों टायर समेत बैटरी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह कार लेने पहुंचे वाहन स्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मोहल्ला शास्त्री नगर बाईपास रोड निवासी अमित कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त की रात उन्होंने अपनी कार को घर के पास सड़क किनारे लॉक करके खड़ा किया था। आठ अगस्त की सुबह जब वह कार लेने पहुंचे तो गाड़ी के आगे के दोनों टायर गायब थे। इसके अलावा चोर कार की स्टेपनी, एलईडी, बैटरी और टूल किट भी निकालकर ले गए। कार से सामान चोरी होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
कार के दोनों टायर समेत बैटरी व अन्य सामान चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES


