बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट व अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने पांच नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि ललिता देवी ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 1 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे देवेंद्र उर्फ भूरा, उनकी पत्नी सीमा, सीमा पत्नी सत्यदेव, कालू, विमलेश और एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे उन्होंने महिला के साथ गाली-गलौच की। महिला द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


