बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ पुलिस की गुरुवार की रात शातिर गौकश बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में 02 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुए है जिसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, बाइक व पशु काटने के औजार बरामद हुए है।
आपको बता दें कि थाना अहमदगढ़ पुलिस खेलिया पुल के पास गुरुवार की रात संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थी तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुके तथा बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश गोली लगने से घायल हो गये जिनको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलशाद पुत्र मुंशी निवासी ग्राम मलकपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर तथा गुलफाम पुत्र शौकत निवासी ग्राम बरारी थाना अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
शातिर गौकश बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


