Wednesday, August 12, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबर21 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली

21 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरगांव में मंगलवार को 21 वर्षीय विवाहिता रिंकी का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार, पुलिस को गांव सरगांव में विवाहिता के अपने घर में फांसी लगाने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि रिंकी अपने पति धर्मेंद्र के साथ गांव में रहती थी।
सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments