Wednesday, August 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसलेमपुर-शिवाली मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

सलेमपुर-शिवाली मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गांव सलेमपुर से शिवाली को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है।
आपको बता दें कि सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। अंधेरे में सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण बाइक सवार कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, कई लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हुए हैं। ऐसे में सड़क पर किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments