बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुलंदशहर की रिजर्व पुलिस लाइन में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनता की सेवा के प्रति पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों पर भी जोर दिया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिन्ह, अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों के उत्साह और मनोबल को बढ़ाते हुए एसएसपी ने उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं बेहतर कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का समर्पण और मेहनत कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भेंट किए उपहार समारोह के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का भी सम्मान किया गया।
बुलंदशहर रिजर्व पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
RELATED ARTICLES


