बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव शेखपुर मानपुर के रहने वाले दो स्कूली बच्चे शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने दोनो बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं लग सका तो परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
आपको बता दें कि गांव शेखपुर मानपुर निवासी परिजनों ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनका बेटा अर्पित अपने दोस्क के साथ शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के लिए बिना ड्रेस के निकला था। शाम को जब दोनो बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को काफी चिंता हुई। दोनों बच्चों के परिजनों ने उनको काफी ढूंढा, लेकिन जब दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका तो वह थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
स्कूल पढ़ने गए दो बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
RELATED ARTICLES


