बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (BKDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर करीब 36 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। BKDA की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण की टीम ने गांव सुनेहरा, नोसाना रोड और गांव दोस्तपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण और कॉलोनी के लिए किए गए विकास कार्यों को ध्वस्त किया।
बताया गया कि इन क्षेत्रों में बिना अनुमति और प्राधिकरण की स्वीकृति के कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद BKDA की ओर से कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई BKDA उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता के आदेश पर की गई। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
बुलंदशहर: अवैध कॉलोनियों पर चला बाबा का बुलडोजर, भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


