बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बुलंदशहर जिले में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), बुलंदशहर में निर्माणाधीन इनडोर मिनी स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
डीएम ने इनडोर मिनी स्टेडियम का किया स्थलीय निरीक्षण
RELATED ARTICLES


