Friday, August 21, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरविद्युत तार चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

विद्युत तार चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार को विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को एक अभिसूचना के आधार पर कैंची पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को सात बंडल बिजली का तार, एक बोरा ताँबे का तार, दो अवैध तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इकराम पुत्र फकरू निवासी मौहल्ला तकियावाला थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर, चुन्नु उर्फ तारिक पुत्र जमील निवासी मौहल्ला गुलिस्ता गार्डन हरा आफिस थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ तथा आकिल पुत्र चाँद खां निवासी ग्राम चिरौरी थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments