Monday, August 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरफंदे से लटककर मजदूर ने की आत्महत्या

फंदे से लटककर मजदूर ने की आत्महत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर में मजदूर ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऊंचागांव उर्फ नायफल थाना अरनियां निवासी अंजलि ने बताया कि वह पति मुकेश और नौ वर्ष की बेटी यशिका के साथ मुरारी नगर खुर्जा में किराए पर रहती थी। उनके पति मजदूरी करते थे और वह पॉटरी में मजदूरी करती है। शनिवार को वह काम पर गई थीं। दोपहर में जब वह घर पहुंची तो पति घर में फंदे से लटके हुए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी ने बताया कि पति मुकेश ने आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया कि मुकेश ने पारिवारिक विवाद के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments