Monday, August 24, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरडाक कावड़ लेने आए श्रद्धालु की बाइक पार्किंग से चोरी

डाक कावड़ लेने आए श्रद्धालु की बाइक पार्किंग से चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के रामघाट गंगा घाट से डाक कावड़ के लिए आए एक श्रद्धालु की बाइक पार्किंग से चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि थाना गौंडा क्षेत्र के गांव अहलाद निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ 16 अगस्त को बाइक से रामघाट आए थे। उन्होंने अपनी बाइक को पार्किंग में खड़ी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments