बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर पुलिस ने एक अभिसूचना के आधार पर गांव मनिया टीकरी ईट के भट्टे के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से किराना की दुकान से चोरी किए गए 15 पैकेट सिगरेट, 09 पैकेट अंजीर, 04 पैकेट बादम, 08 पैकेट अकरोट आदि अन्य सामान व कॉस्मेटिक का सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर है जिनके द्वारा 05 अगस्त 2026 को थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत जहांगीराबाद रोड़ पर स्थित किराना की दुकान से खाने-पीने व कॉस्मेटिक का सामान चोरी करने की घटना कारित की थी जिसके सम्बन्ध में थाना खानपुर पर मुअसं-219/26 धारा 305 (a) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवीश उर्फ विनीत पुत्र राजकुमार उर्फ सिकंडी निवासी ग्राम मनिया टीकरी थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर तथा लवी उर्फ पवन पुत्र पिंटू सिंह निवासी ग्रांम सौझना झाया थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
किराना की दुकान से सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


