Friday, August 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरघर से बुलाकर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

घर से बुलाकर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव वलीपुरा निवासी रोहित ने फोन कर बुलाकर पीटने का आरोप लगाया है। रोहित ने बताया कि बुधवार दोपहर परिचित राजू ने उन्हें फौजी ढाबे पर बुलाया। वहां राजू दो अज्ञात साथियों के साथ लोहे की रॉड लिए मौजूद था। आरोप है कि उन्होंने रोहित को जातिसूचक गालियां देकर हमला किया। बचाने आए विकास, दीपांशु व हर्ष पर भी लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला हुआ। रोहित और दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सर्किल अधिकारी सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments