Thursday, August 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहापुड़ व बुलंदशहर से बाइक उडाने वाले पुलिस ने दबोचे

हापुड़ व बुलंदशहर से बाइक उडाने वाले पुलिस ने दबोचे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हापुड़ नगर पुलिस ने दो ऐसे बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पहले रैंकी करते थे और फिर मौका मिलने पर बाइक ले उड़ते थे। बाइक चोर बाइक के टुकड़े-टुकड़े करके कबाड़ी व अन्य आदि को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस ने वाहन चोरों के कब्जे से बुलंदशहर से चोरी की गई एक बाइक तथा संजय विहार कॉलोनी हापुड़ से गत दिनों चोरी गई बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ पुलिस गुरुवार की तड़के दस्तोई रोड पर चेकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे तो पुलिस ने भी पीछा किया। पुलिस को पीछा करते हुए देखकर हड़ बड़ाहट में बदमाशों की बाइक फिसल गई और दूसरी बाइक के पार्टस जो थैले में थे बिखर गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
पकड़े गए वाहन चोर हापुड़ की मस्जिद कॉलोनी का फ़राज़ तथा त्रिलोकीपुरम का अदनान है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बाइक चोरी करने तथा उनके पार्ट्स बेचना स्वीकार किया है। फ़राज़ मूल रूप से मामन रोड बुलंदशहर का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments