Thursday, August 27, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरबुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को कराया कब्जामुक्त

बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को कराया कब्जामुक्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी विकासखंड क्षेत्र के गांव बरालपाल की मंडैया में ग्राम सभा की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार दोपहर पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया।
बताया जा रहा है शिकायतकर्ता ओमप्रकाश यादव ने ग्राम सभा की कई बीघा जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण किए जाने की शिकायत प्रशासन से की थी। आरोप था कि सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने बोंगे-बिटोरे से लेकर पक्के निर्माण तक कर रखे थे। शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन पर बने निर्माण और अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी इस जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें सामने आ चुकी हैं जिन पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments