Saturday, August 29, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरअपने बैंक खाते साइबर ठगो को बेचकर लाभ कामने वाले 03 गिरफ्तार

अपने बैंक खाते साइबर ठगो को बेचकर लाभ कामने वाले 03 गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़/थाना साइबर क्राइम ने अपने बैंक खाते साइबर ठगों को बेचकर लाभ कमाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो मोबाइल फोन बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम अलौदा जागीर थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर, प्रिन्स कुमार पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम अलौदा जागीर थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर तथा अंकित पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम अलौदा जागीर थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग अपने बैंक में अपने खाते खुलवाते थे तथा अपने बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर धोखाधडी में करते था इन खातों में प्राप्त धनराशि को क्रिप्टोकरंसी में बदल कर आगे ट्रांस्फर करते थे, जिससे की धनराशि पर होल्ड न लग सके, अभियुक्तगण के खातो में 23 लाख रूपये साइबर धोखाधडी कर प्राप्त किये गये है जो इन्होने BINANCE APP के माध्यम से USDT में Convert कर संदिग्ध आई.डी. में भेजे इन्हे कमीशन के रूप में 35-35 हजार रूपये मिलें। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में जांच/विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त प्रदीप, प्रिन्स व अंकित के नाम प्रकाश में आये थे। थाना ककोड व साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तगण गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में साइबर क्राइम थाना पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments