बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर क्षेत्र की काजीखेल मैन बस्ती में अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि कुछ दबंग लोग सड़क किनारे अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित कर रहे हैं, जिसके चलते यहां आए दिन भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। जाम के कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि टैक्सियों और अन्य वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है। व्यस्त समय में स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा लोगों को जाम में काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है। आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
हिंदू संगठनों में भी आक्रोश
कथित अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर कुछ हिंदू संगठनों में भी नाराजगी बताई जा रही है। संगठनों से जुड़े लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह स्टैंड संचालित होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध गतिविधि पर कार्रवाई और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
बुलंदशहर: अवैध टैक्सी स्टैंड का आरोप, जाम से बेहाल काजीखेल मैन बस्ती के लोग
RELATED ARTICLES


