बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। रक्षाबंधन के मौके पर अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे 22 वर्षीय जितेश को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जितेश घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी जितेश के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल जितेश को उपचार के लिए वैर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की देखरेख में जितेश का उपचार किया जा रहा है। हादसे में उसके शरीर पर चोटें आई हैं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सिकंदराबाद: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घायल
RELATED ARTICLES


